सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (Public Sector Banks) किस बैंक को कहा जाता हैं?- संक्षेप में सबसे पहले बात किया जाए तो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको में सरकार का हिस्सेदारी होता है एवं इन बैंको को सरकार द्वारा नियंत्रण किया जाता है इसलिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको को राष्ट्रीयकृत बैंक या सरकारी बैंक भी कहा जाता है! सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के कार्य की बात किया जाए तो यह बैंक लोगो के धन को जमा और जरूरत परने पर ऋण उपलब्ध कराने के साथ साथ अपने खाताधारको को विभिन्न प्रकार के बैकिंग सेवाए प्रदान कराता है! आईये विस्तार से जानते है हमारे देश भारत में सरकारी बैंक कौन-कौन से है?



सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको की सूची
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको की सूची



ये भी पढे- वाणिज्यिक बैंक (कामर्शियल बैंक) क्या है?

ये भी पढे- सहकारी बैंक (को-ऑपरेटिव बैंक क्या है?



भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कितने हैं?


कुछ वर्ष पहले तक भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको की संख्या 21 थी! मगर वर्तमान समय में सरकार द्वारा कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको को एक दूसरे में विलय करने के उपरांत अब भारत में सरकारी बैंको की कुल संख्या 12 रह चुकी है!



सरकारी बैंक नाम सूची (Government Banks Name List 2023)


नीचे उन 12 बैंको के नाम हैं जिसमे सरकार का हिस्सेदारी और राष्ट्रीयकृत बैंक यानी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक है!



भारत में सरकारी बैंको का नाम लिस्ट 2023


  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया- (राष्ट्रीयकरण)- 1956


  • सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया- (राष्ट्रीयकरण)- 1969


  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- (राष्ट्रीयकरण)- 1969


  • इंडियन ओवरसीज बैंक- (राष्ट्रीयकरण)- 1969


  • पंजाब नेशनल बैंक- (राष्ट्रीयकरण)- 1969


  • बैंक ऑफ इंडिया- (राष्ट्रीयकरण)- 1969


  • बैंक ऑफ बड़ौदा- (राष्ट्रीयकरण)- 1969


  • केनरा बैंक- (राष्ट्रीयकरण)- 1969


  • बैंक ऑफ महाराष्ट्रा- (राष्ट्रीयकरण)- 1969


  • पंजाब एंड सिंद बैंक- (राष्ट्रीयकरण)- 1969


  • इंडियन बैंक- (राष्ट्रीयकरण)- 1969


  • यूको बैंक- (राष्ट्रीयकरण)- 1969



सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक से संबंधित कुछ अन्य सवाल


सार्वजनिक बैंको से संबंधित सवाल अक्सर परीक्षाओ में पुंछे जाते है या भारतीय लोग जानने की कोशिश करते है! आईये कुछ अन्य सवाल पर नजर डालते है!


Q. कौन सी बैंक का किस बैंक में विलय हुआ है?


ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हुआ है!


आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में हुआ है!


इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में और सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक मे किया गया है!


देना और विजया बैंक को बैंक ऑफ बरौदा में विलय किया गया है! 


Q. भारत में वाणिज्यिक (कामर्शियल) बैंक कितने प्रकार के है?

  • सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (Public Sector Banks)
  • निजी क्षेत्र के बैंक (Private Sector Banks)
  • विदेशी बैंक (Foreign Bank)


Q. भारत में कितने राष्ट्रीयकृत सार्वजनिक बैंक है?


सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको के विलय के बाद भारत में राष्ट्रीयकृत सरकारी बैंको की संख्या 12 हो चुकी है!

Post a Comment