भारत का केन्द्रीय बैंक कौन सा है- यह सवाल अक्सर परीक्षाओ में पुछे जाते है! दोस्तो यदि आप एक स्टुडेंट है या बैंकिंग से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में ज्यादा रूचि रखते है तो आपको अवश्य ही इस आर्टिकल को पढ़ना चाहिए क्योंकि आज के दौर में बैंक से संबंधित सवाल किसी भी प्रकार के परीक्षाओ में जरुर पुछां जाता है! भारत में नया और पुराना अनेक बैंक जो अपनी बैंकिंग सेवाए लोगो को प्रदान कराते आ रही है आईये विस्तार से जानते है भारत का केन्द्रीय बैंक कौन सा है और भारत के केन्द्रीय बैंक से जुड़ी कुछ अन्य सवाल का जवाब जो की परीक्षाओ में पूछे जाते है एवं बहुत लोग बैंक से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्सुक होते है!



भारत का केन्द्रीय बैंक कौन सा है?
भारत का केन्द्रीय बैंक कौन सा है?



ये भी पढे- यूको बैंक के बारे में पूरी जानकारी

ये भी पढे- भारत का सबसे बड़ा बैंक कौन है?



भारत का केन्द्रीय बैंक कौन सा है?


RBI जो की भारतीय रिजर्व बैंक के नाम से प्रसिद्ध है भारत का केन्द्रीय बैंक है! RBI फुल फाॅर्म इंन इंग्लिश "रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया" है जिसे हिंदी में "भारतीय रिजर्व बैंक" के नाम से भी जाना जाता है!



भारतीय रिजर्व बैंक के कार्य क्या है?


रिजर्व बैंक एक ऐसा सर्वोच्च बैंक है जो सभी भारतीय बैंको का संचालन और भारतीय अर्थव्यवस्था को बनाये रखने के साथ साथ भारतीय मुद्रा को छापने का कार्य करती है! रिजर्व बैंक केन्द्र सरकार के परामर्श पर कार्य करती है एवं इस बैंक पर पूरी तरह से भारत सरकार का स्वामित्व है! रिजर्व बैंक ही है जिसे पैसे छापने का अधिकार प्राप्त है!



भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई?


रिज़र्व बैंक ऑफ़ इण्डिया ऐक्ट 1934 के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक का स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी इस दौरान बैंक के संस्थापकों में डॉ॰ भीमराव अम्बेडकर भी मौजूद थे।



भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहाँ है?


शुरूआत में भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कोलकाता में स्थापित किया गया था लेकिन 1937 में स्थानांतरित करके मुंबई में कर दिया गया फिलहाल आरबीआई का मुख्यालय मुबंई मे स्थित है! 



भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण कब हुआ था?


ब्रिटिश राज के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक एक निजी स्वामित्व वाला बैंक था जिसकी स्थापना भले ही 1 अप्रैल 1935 में की गई थी परंतु स्वतंत्रता के बाद 1 जनवरी 1949 में राष्ट्रीयकरण किया गया था! भारतीय रिजर्व बैंक भारत का पहला राष्ट्रीयकृत बैंक है! 



भारतीय रिजर्व बैंक का पुराना नाम क्या है?


भारतीय रिजर्व बैंक का कोई भी पुराना नाम नही है। इस बैंक का नियंत्रण अंग्रेजी हुकुमत के हाथो में जरुर था उस वक्त भी यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नाम से ही जाना जाता था।



भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतीक चिन्ह पर कौन सा पशु अंकित है?


भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतीक चिन्ह पर ताड़ का पेड़ और बाघ है अंकित है! यह चिन्ह औपनिवेशिक अतीत की निशानी है और इसे ईस्ट इंडिया कंपनी के प्रतीक चिन्ह से लिया गया है!



भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर कौन है 2021


वर्तमान समय में भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर शशिकांत दास है जिनको 11 दिसंबर 2018 को पदभार मिला और अभी कार्यरत है!

Post a Comment